फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुत्तों में पार्वो वायरस का खतरा बढ़ा

Tue, 03 Mar 2026 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के कुत्तों में पार्वो वायरस का खतरा बढ़ गया है। जानकारों का कहना है कि इस संक्रमण की चपेट में कुत्तों के बच्चे ही आते हैं। इसका प्रकोप मार्च में ज्यादा होता है। टीकाकरण ही इस संक्रमण को फैलने से रोकने का एकमात्र उपाय है। पशु चिकित्सक डाॅ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि पार्वो से संक्रमित कुत्तों के प्रमुख लक्षणों में भूख न लगना, पेट दर्द और सूजन, बुखार व शरीर का निम्न तापमान, अचानक और लगातार उल्टी और दस्त, खूनी दस्त शामिल है। उन्होंने बताया कि इस संक्रमण से एक सप्ताह के अंदर ही कुत्तों की मौत हो जाती है। टीकाकरण से ही इससे बचाव संभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें