फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली आज : सुरक्षा व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पीएसी तैनात

Tue, 03 Mar 2026 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रंगों और भाईचारे का पर्व होली जिले में आज पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का दावा किया है। जिला स्तर पर मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, जबकि अधिकारी पल-पल की स्थिति पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

कुशीनगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम और एसपी लगातार अपडेट लेते रहेंगे। सभी तहसीलों में एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीमें भ्रमणशील रहेंगी। जिले के सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने और संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा के मद्देनजर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पीएसी की तैनाती की गई है। प्रमुख चौराहों और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। प्रशासन का दावा है कि आपात स्थिति में 10 मिनट के भीतर पुलिस टीम पीड़ित तक पहुंचने के लिए तैयार रहेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी सीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है। एम्बुलेंस सेवा को सक्रिय रखते हुए आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और स्पष्ट चेतावनी दी है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन रिसीव न करने या लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें