फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में चमके सुकरौली के प्रतिभागी, तीनों ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल
विज्ञापन

हाटा। गोरखपुर में आयोजित मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सुकरौली के प्रतिभागियों ने जिले का मान बढ़ाया है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में विज्ञान शिक्षिका समेत दो विद्यार्थियों ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। तीनों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

54वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के तहत 26 से 28 नवंबर तक राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, गोरखपुर में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका मुख्य विषय ''सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार'' था।
विज्ञापन


इसमें संविलयन विद्यालय सुकरौली द्वितीय की विज्ञान शिक्षिका तरुणा गुप्ता ने अपने मॉडल और प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की छात्रा अनन्या ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय के तहत ''पोर्टेबल प्योरिफायर बॉटल'' मॉडल प्रस्तुत कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली के छात्र लक्की प्रजापति ने ''ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान'' विषय में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी नीरज सिंह ने तीनों प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए एआरपी गणित रामवीर सिंह के साथ भेजा गया था। लक्की प्रजापति ने शिक्षिका क्षिप्रा दुबे के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। प्राथमिक एवं जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने भी तीनों प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें