फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर बैग दिवस : प्लास्टिक के सामान का उपयोग नहीं करने के लिए किया प्रेरित

Sat, 13 Jul 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में स्थापित 50 यूपी एनसीसी कंपनी के कैडेट्स की ओर से सह एनसीसी अधिकारी ले. बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पेपर बैग दिवस का आयोजन किया गया। कैडेट्स की ओर से निष्प्रयोज्य कागज से विभिन्न साइज के लिफाफे, झोले, बैग, दोने, कटोरी आदि बनाकर प्रदर्शित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. सीबी सिंह ने पर्यावरण हित में प्लास्टिक के बने हुए झोले, बैग चम्मच पत्तल आदि के प्रयोग से बचने के लिए अधिक से अधिक घर में बेकार पड़े कागज से विभिन्न तरह के लिफाफे थैली झोले बनाने के लिए कैडेट्स एवं मानव समाज को प्रेरित किया। इस दौरान अमर बहादुर, मुहम्मद ईशा खान, गोरख यादव, आकाश गिरी, दीपांशु,अरसद, सैफ, ताहिर, कमलेश, आयुष पार्वती, अल्पना, कंचन, मोनिका, अंगिरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें