जानवर के पदचिह्न की जांच करते वन कर्मचारी ।स्रोत-सोशल मीडिया
खडडा। क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव में जंगली जानवर का आतंक तीन दिन से बना हुआ है। मंगलवार की रात जानवर ने घर में घुसकर बकरी पर हमला कर उसे मार डाला। इसके पहले भी दो बकरियां मारी गई थीं। एक महिला पर भी जानवर ने हमला करने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शी जानवर को तेंदुआ या बाघ बता रहे हैं। रेंजर की अगुआई में वन विभाग कांबिग कर रही है। खडडा वन क्षेत्र के ग्राम सिसवा गोपाल (कालोनी टोला) निवासी अरविन्द की नींद मंगलवार की रात रात लगभग दो बजे कच्चे घर में बंधी बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर खुली तो उसने देखा की घर के अंदर से बकरी को जबड़े में दबोच कर तेंदुआ ले जा रहा है। ग्रामीण लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़े इसके बाद तेंदुआ बकरी को छोड़ भाग गया।