तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के महाबीर नगर मोहल्ले मे शनिवार को तीन बजे एक पक्के मकान पिछले हिस्से मे रखे लकड़ी में आग लगने से अफ़रा तफरी मच गई। मकान से उठते धुए के गुब्बार से आस पास के लोग भी दहशत मे आ गए। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घर का दीवार तोड़ कर किसी तरह आग पर काबू पाया।सेवरही नगर पंचायत के महाबीर नगर मोहल्ले में शनिवार को तीन बजे के आस पास उसमान अली के पक्के मकान के पिछले हिस्से रखे लकड़ी मे अज्ञात कारणों से आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और घर धुए का गुब्बार उठने लगा। जिसे देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को देकर आग बुझाने की कोशिशो मे जुट गए। इस बीच किसी तरह से परिवार के लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मौके पर पहुची पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम द्वारा लोगों की मदद से भारी मशक्कत के बाद मकान की दीवार तोड़ कर आग पर काबू पाया जा सका।