फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधि सम्मानित 

Mon, 28 Mar 2016 12:16 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
साहू समाज का सम्मान समारोह रविवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल में हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना में साहू समाज का सम्मान समारोह रविवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल में हुआ। इस दौरान आयोजकों ने पंचायत प्रतिनिधियों को पगड़ी बांधकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र देकर सम्मानित किया।   ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पंचायत राजनीति की पहली कड़ी है। इससे हम एमपी, एमएलए भी बन सकते हैं। जो लोग बुनियाद मजबूत नहीं करते, उन्हें ही आगे चलकर निराश होना पड़ता है।
विज्ञापन
  सेवरही के ब्लॉक प्रमुख उदयनारायण गुप्ता ने कहा कि साहू समाज को उसका हक दिलाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। पडरौना ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष हेमंत गुप्ता ने कहा कि राजनीति में हिस्सेदारी के लिए साहू समाज को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।   इस कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य हरिगोविंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बुनेला साहू, जिलाध्यक्ष इंद्रेश साहू सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, परमेश्वर साहू, बिरजू साहू, बुन्ना साहू, राजकुमार साहू, छोटेलाल, सज्जन गुप्ता, संतोष लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें