फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फर्जी अंक पत्र पर तैनात पंचायत सहायक बर्खास्त

Tue, 25 Nov 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। फाजिलनगर ब्लॉक के रहसू जनोबीपट्टी के ग्राम पंचायत सहायक कमलेश देवी का अंक पत्र जांच में फर्जी मिला है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने उनकी सेवा समाप्त कर दी है। उन्होंने पंचायत सहायक के रूप में उन्हें मिले मानदेय की वसूली करने का भी आदेश दिया है। डीपीआरओ अलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गांव के निवासी शोभा देवी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्र को शिकायती पत्र देकर रहसू जनोबी पट्टी के पंचायत सहायक कमलेश देवी का अंक पत्र फर्जी होने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि कमलेश देवी ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2005 में सर्वोदय इंटरमीडिएट काॅलेज बेलही तरकुलवा से उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

उनका अंक पत्र ऑनलाइन अपलोड करने पर 278 अंक दर्शा रहा है, जबकि परिषद कार्यालय से प्राप्त अंक पत्र में 494 बताया जा रहा है।
इससे स्पष्ट हो रहा है कि इंटररमीडिएट और बीए में भी फर्जी अंक पत्र लगाकर प्रवेश लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कमलेश की जन्मतिथि एक जुलाई 1986 है, जबकि उनके बच्चे की जन्मतिथि 1999 है।
इससे स्पष्ट है कि उनकी तरफ से फर्जी प्रमाण पत्र एवं फर्जी आधार कार्ड बनवाकर सरकारी धन प्राप्त किया गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई तो उनको पंचायत सहायक के पद से पदच्युत कर उन्हें पंचायत सहायक के रूप में दिए गए अब तक के सभी मानदेय की वसूली के लिए संबंधित ग्राम प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें