फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी में पकड़ियार और वाॅलीबाल में हरियाणा की टीम विजेता

Mon, 18 Dec 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पकड़ियार महोत्सव में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। 
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में चल रहे पकड़ियार महोत्सव के दूसरे दिन कबड्डी और वाॅलीबाल प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी में पकड़ियार की और वाॅलीबाल में हरियाणा स्टेडियम की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


रविवार को पकड़ियार और जड़ार टीम के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें पकड़ियार की टीम ने आठ प्वाइंट से जडार की टीम को पराजित कर दिया। वहीं वाॅलीबाल का क्वार्टर फाइनल मैंच खेला गया। इसमें पहला मैच भैरोंपुरा गोरखपुर व बतरौली के बीच खेला गया, जिसमें 15-आठ से भैरोंपुरा की टीम ने मैच जीत लिया। वहीं दूसरे राउंड का मैच हरियाणा-कुशीनगर के बीच हुआ, जिसमें हरियाणा की टीम ने 15-9 से कुशीनगर को पराजित किया। तीसरा राउंड का मैच हरियाणा-बतरौली की बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा की टीम ने 15-7 से बतरौली को हराकर हरियाणा और देवरिया की टीम ने फाइनल में जगह बना लिया। दूसरे दिन की महोत्सव की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता पवन राव व पूर्व प्रधानाचार्य किशोर नंदन ने कराया।
इस दौरान आयोजक विजय प्रताप कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, दिनेश शर्मा, नितेश चौधरी, सुबाष कुशवाहा, सर्वेश कुमार, नूरूएलैन कासमी, ऐतुल्लाह सिद्दीकी, बृजराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें