फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

Mon, 18 Dec 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल चेयरमै
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के राजेंद्रनगर में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ कस्बा में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बीर बंदा बैरागी महाबीरी अखाड़ा परिसर से सेवरही की चेयरमैन सोनिया जायसवाल की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कस्बा के किदवई नगर, आंबेडकर नगर, गांधी नगर होते हुए शिवाघाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में बांसी नदी से जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची, वहां वाचक पंडित राघवेंद्र शास्त्री, यज्ञ कर्ता पंडित लक्ष्मीकांत शुक्ल आदि ने विधिविधान से यज्ञ मंडप की पूजन कर कलश स्थापित किया। इसके बाद सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, मायाशंकर निर्गुणायत, सभासद पप्पू जायसवाल, विकास मिश्र, बैजनाथ वर्मा, सुमित रौनियार, प्रमोद मद्धेशिया, लव जायसवाल, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें