Padrauna won the match by 14 runs
रामकोला। नगर के कांशीराम मिनी स्टेडियम में चल रही 20-20 चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे लीग मैच में शुक्रवार को पडरौना और कुबेरस्थान की टीमें भिड़ीं। मैच में पडरौना ने सात विकेट खोकर निर्धारित ओवर में 140 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी कुबेरस्थान की टीम सभी विकेट गंवा कर 126 रन पर सिमट गई। पडरौना की टीम 14 रन से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर गई।
चौथे लीग मैच का शुभारंभ रामकोला के मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने फीता काट कर और मैच खेलकर किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पडरौना के खिलाड़ी चांद को मिला। मैच के आयोजक शंकर गोविंद राव ने खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर संरक्षक भीम गोविंदराव, हर्ष प्रताप सिंह, लोरिक यादव, विष्णु खरवार, अमन गोविंदराव, रोशन गोविंदराव, आदि उपस्थित रहे।