फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jan 2018 12:00 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लाेग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
तमकुहीरोड।  सोमवार को क्षत्रिय समाज के लोगों ने सेवरही कस्बे में विवादित हिन्दी फिल्म पद्मावत के विरोध में जुलुस निकाला और दोनों सिनेमा
विज्ञापन

घरों पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि किसी भी हाल में कस्बे के दोनों सिनेमाघरों में इस फिल्म को नहीं चलने दिया जाएगा।

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को 25 जनवरी से रिलीज किया जाना है लेकिन इस फिल्म को लेकर क्षत्रिय जाति के लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। सोमवार को सेवरही क्षेत्र के क्षत्रिय जाति के लोगों ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर कस्बे में जुलूस निकाला और फिल्म के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन लोगों ने सेवरही कस्बा के दोनों सिनेमाघरों के बाहर भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि फिल्म के निर्देशक ने महारानी पद्मावती की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत कर क्षत्रिय समाज की भावनाओं को आहत किया है। इन लोगों ने सिनेमा हाल मालिकों से इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं कराने की अपील के साथ ही केंद्र सरकार से पूरे देश में इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अमित सिंह, दीपक सिंह, विनोद सिंह राजपूत, अनुज सिंह, विकास राव, मोहित सिंह, मंजीत सिंह, कृष्णा सिंह, मनीष सिंह, धनंजय राव, राहुल सिंह, लंकेष सिंह, मनोज सिंह, राजन सिंह, राजेष सिंह, हेमंत सिंह, प्रदीप सिंह, अरूण राव, अभिषेक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें