फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आग लगने से धान की फसल जलकर राख

Thu, 11 Dec 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव फरेंदा निवासी एक किसान की काटकर रखी गई फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात पर कार्रवाई की मांग की है। उक्त गांव निवासी विंध्याचल सिंह का गांव के बगल में खेत है। मंगलवार को उन्होंने खेत में बोई गई धान की फसल को मड़ाई के लिए काटकर रखा था। सुबह जब मशीन लेकर मड़ाई कराने पहुंचे तो पूरा धान जल चुका था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि पीड़ित किसान ने शिकायती पत्र दी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें