पटहेरवा। महुअवा गांव में चल रही देव फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम क्लब बस्ती व महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज शेखवनिया के बीच खेला गया जिसमें बस्ती की टीम ने शेखवनिया को पराजित कर 2-1 से मैच को जीत लिया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्पॉटिंग क्लब देवरिया व ग्रामीण क्लब महुअवा के बीच खेला गया जिसमें ग्रामीण क्लब महुअवा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 4-1 से जीत हासिल कर फाइनल मैच में अपना स्थान पक्की कर ली।
ऋषि शंकर न्यास की ओर से महुअवा में आयोजित देव फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को पहले राउंड का सेमीफाइनल मैच स्टेडियम क्लब बस्ती व महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज शेखवनिया के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मुकाबले में बस्ती की टीम ने मध्यांतर के पूर्व एक गोल दाग दिया जबकि वही मध्यांतर के पश्चात शेखवनिया की टीम ने एक गोल दाग कर हिसाब बराबर कर लिया लेकिन बस्ती की टीम ने मध्यांतर के 17 वें मिनट में एक गोल और दागकर 2-1 से बढ़त बना लिया तथा फाइनल मैच में प्रवेश कर लिया।
वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ग्रामीण क्लब महुअवा व स्पोर्टिंग क्लब देवरिया के बीच खेला गया जिसमें रोमांचक मुकाबले में देवरिया की टीम ने मध्यांतर से पूर्व एक गोल दाग दी वहीं महुअवा की टीम ने एक गोल दागकर हिसाब बराबर कर लिया लेकिन विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाते हुए ग्रामीण क्लब महुअवा की टीम ने मध्यांतर के बाद 4-1 से मैच जीतकर फाइनल मैच में अपना स्थान पक्की कर ली।
मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व सांसद राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व आरटीओ व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल से युवाओं में शारीरिक, मानसिक व वैदिक विकास होता है तथा इससे युवाओं में समानता का भाव उत्पन्न होता है। इस दौरान आयोजन समिति के योगेन्द्र प्रसाद तिवारी माैजूद रहे।