फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका पडरौना में अध्यक्ष ने ली शपथ

Tue, 12 Dec 2017 11:50 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
नगरपालिका पडरौना के अध्यक्ष पद की शपथ लेते विनय जायसवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पडरौना।नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष और सभी 25 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को कैबिनेट मंत्री एवं सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में हुआ। एसडीएम सदर ने इन नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाने वाली सरकार के प्रतिनिधि को नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में चुना है। पडरौना नगरपालिका क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं, उनका प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें, शासन से धन आवंटित कराने के साथ ही समस्या का निदान कराया जाएगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर की समस्याओं की सुनवाई के लिए टोल फ्री नंबर शुरू कराने, नगरपालिका से प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एकल खिड़की की स्थापना, नगरवासियों को नि:शुल्क आरओ पानी दिए जाने, गरीब परिवारों के व्यक्तियों की मृत्यु पर दाह संस्कार के लिए दो हजार रुपये की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस समारोह में चेयरमैन के अलावा वार्ड नंबर एक से नवनिर्वाचित सदस्य इंदू देवी, वार्ड नंबर दो से शांति, तीन से लिंकन, चार से रमावती, पांच से विजय शंकर, छह से रामबेलास, सात से रत्नेश, आठ से मैना देवी, नौ से श्यामलता, वार्ड नंबर 10 से अतुल मिश्रा, 11 से सरिता, 12 से नजमा, 13 से राजकुमार चौरसिया, 14 से मंसूर, 15 से सुभाष, 16 से राकेश, 17 से अब्दुल करीम, 18 से सुरेश, 19 से एबादुल्लाह, 20 से राजन, वार्ड नंबर 21 से रिचा सिंह, 22 से हुस्नआरा, 23 से नजीबुन, 24 से मुहम्मद कैसर बलाल और वार्ड नंबर 25 से चंदन को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, राजेश्वर सिंह, ईओ डॉ. मणि भूषण तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें