फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बड़े हादसे की वजह बन रहे ओवरलोड ट्राॅले

Thu, 06 Feb 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिम्मेदारों की लापरवाही और अनदेखी से अब भी ओवरलोड गन्ना लदे ट्राले सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे लोगों की जान जा रही है। एसपी के निर्देश पर अभियान चलाकर ओवरलोड ट्राॅला और लोडेड वाहन चालकों को हिदायत देते हुए रेडियम लगाने लगवाया गए, लेकिन इन दिनों फिर ये सड़कों पर मौत बनकर दौड़ने लगे हैं। सेवरही शुगर फैक्टरी पर विभिन्न मार्गों से आने-जाने वाले गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों की चपेट में कब कौन आ जाएगा, इसका भरोसा नहीं है। हादसे का सबब बन रहे ऐसे वाहन लोगों के परिवार की खुशियां छीन ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिम्मेदारों के आदेश के बावजूद क्रय केंद्रों से गन्ना लादकर सेवरही चीनी मिल के लिए जा रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक और ट्राले हादसे को दावत दे रहे हैं। क्रय केंद्रों से गन्ना लेकर जाने वाले ऐसे वाहनों में क्षमता से अधिक गन्ना लादकर ले जाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो गन्ना लदे अधिकांश वाहनों का परमिट, बीमा, फिटनेस आदि फेल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें