मंसाछापर। हर घर जल योजना के तहत शनिवार को ग्राम सभा हिरनहीं में 4.56 करोड़ की लागत से निर्माण हुई ओवर हैंड टैंक का सांसद ने लोकार्पण किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब लोगों की पीड़ा को समझकर हर घर जल पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने महिलाओं को गैस सिलिंडर देकर धुआं से मुक्ति दिलाई, सड़कों का जाल बिछाया, शिक्षा के लिए नई-नई योजनाओं को चलाया, ताकि नौजवान अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व रोटी को ध्यान देते हुए प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में विकास करने का काम किया है। ब्लाॅक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने विकास कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम को पडरौना नगरपालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण पंकज कुमार, ग्राम प्रधान जयचंद कुशवाहा ने संबाेधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्रा ने किया।
इस दौरान बीडीओ सुशील कुमार सिंह, राधेश्याम गुप्ता, सुदर्शन पाल, महेश रौनियार, शशिकांत पांडेय, निखिल उपाध्याय, विवेक पांडेय, शिव प्रताप मद्धेशिया, मनिष पाठक, उमाशंकर मिश्र, विनोद तिवारी, मनन दूवे, उदयभान मद्धेशिया, बबलू अंसारी, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।