फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
रामकोला विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा कर रहे लोगों को समझातीं पुलिस।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रामकोला। नगर के पांच वार्डों में करीब 15 दिन से अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में सभासद व नगरवासी उपकेंद्र पर पहुंचे। आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मोरवन, धुआटीकर, शास्त्री नगर, फुलवरिया और बैरिया वार्डों में कई दिनों से बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार फोन करने के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आक्रोशित लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूरे नगर को एक समान बिजली मिलनी चाहिए।
इसी दौरान नगर क्षेत्र की आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बंद हो गई। करीब एक घंटे तक टाउन की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उसके बाद बिजली निगम के एसडीओ चंदन कुमार सिंह को नगर पंचायत सभागार में बुलाया गया। बैठक में सभासदों ने कहा कि नगर पंचायत में वार्ड है तो नगर की तरह से लाइट व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। प्रभावित वार्डों की आपूर्ति बहाल कर दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि मेरे खुद के वार्ड में आपूर्ति ठप थी। इसके अलावा नगर के ही मोरवन, शास्त्री नगर, फुलवरिया और बैरिया इमिलिया में आपूर्ति प्रभावित होने से वार्ड के सभासद व ग्रामीण नाराज थे। हंगामे के बाद आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन

वर्जन
रामकोला नगर पंचायत में शामिल हुए गांवों को नगरीय शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति देने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है। जो गांव नगर में शामिल हुए हैं उनको नगरीय फीडर से जोड़ा जाएगा। -चंदन कुमार सिंह, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें