फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांवों में होम डिलीवरी की गाड़ी नहीं पहुंचने से आक्रोश

Sun, 26 Apr 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। जिला प्रशासन के होम डिलीवरी के आदेश का घरेलू गैस सिलिंडर वितरकों पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। इसका नतीजा है कि अब भी वितरक होम डिलीवरी नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ता वितरकों पर मनमर्जी तरीके से गैस सिलिंडर वितरण का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

तमकुहीराज और फाजिलनगर में संचालित गैस एजेंसी से सुलतानपुर,जोगिया बिचली पट्टी, काजीपुर, अमवां महंथ, पिपरा कनक, धुसवा, शाह टोला, मीर बिहार, बिहार बुजुर्ग, गगलवा, चैन पट्टी, परसौनी खुर्द, महरु टोला, धुसवा, बोदा टोला, मठिया, करजहां, नरहवा, बसडीला महंथ गांव के हजारों उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति होती रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि डीएसी आने के दो सप्ताह बाद भी गैस नहीं मिल पाई है। गोदाम से होम डिलीवरी किए जाने की बात कहकर लौटा दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें