फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बताए साइबर सुरक्षा के तरीके

Thu, 23 Apr 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में बुधवार को मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के अंतर्गत “डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया गया। कार्यशाला की मुख्य अतिथि एवं विज्ञान संकाय की डीन प्रो. प्रकृति राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा बेहद आवश्यक हो गई है। उन्होंने छात्रों को डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

विशिष्ट वक्ता डॉ. आशीष श्रीवास्तव (असिस्टेंट प्रोफेसर, जंतु विज्ञान विभाग) ने साइबर सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और डेटा चोरी जैसी घटनाओं से बचने के लिए किन सावधानियों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. दीपक जायसवाल के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिन्होंने मंच संचालन भी किया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. किरण गुप्ता ने किया। अंत में डॉ. अमरजीत यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता त्रिपाठी, संयोजक डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. रक्षा, डॉ. विनीता रावत, डॉ. अंकिता श्रीवास्तव, डॉ. दीप्ति गिरी, डॉ. जय सिंह, डॉ. हाफिज सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें