फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ भरी हुंकार

Fri, 06 Dec 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में  बुद्धा पार्क में आक्रोश प्रदर्शन करते भाजपा क
विज्ञापन
पडरौना। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हिंसा के खिलाफ बृहस्पतिवार को हिंदू रक्षा समिति के आह्वान पर रविन्द्र नगर धूस के बुद्धा पार्क में हिंदू समाज के लोगों ने विशाल प्रदर्शन किया। मामले को चिंताजनक बताते हुए आक्रोश रैली निकाली गई। नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे समिति के पदाधिकारी व संतों ने डीएम विशाल भारद्वाज को राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का ज्ञापन देकर भारत सरकार से बांग्लादेश के हिन्दुओं के रक्षा की मांग की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेविका समिति की अखिल भारतीय सह प्रमुख के. सीता अक्का ने कहा कि बांग्लादेश में जहां-जहां हिंदू है, वहां चुन-चुन कर उन्हें सताया जा रहा है, मारा जा रहा है। हिंदुओं के घरबार को लूटा जा रहा है और जवान बहू-बेटियों को उठा लिया जा रहा है। खुलना डिविजन के मेहरपुर में इस्कॉन का बहुत बड़ा मंदिर था। उसमें काली मां की बड़ी प्रतिमा थी। साथ ही भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की भी मूर्तियां थी। उस मंदिर व मूर्तियों को तोड़ा गया। राजधानी ढाका के बीचों-बीच चार मंदिरों के दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की मूर्ति खंडित कर नृत्य किया गया।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं में अद्भुत साहस है। सारी प्रतिकूलता के बाद भी तानाशाह सरकार का कडा विरोध होने पर भी वहां के हिंदुओं ने चटगांव के ऐतिहासिक लालदीघी मैदान में एक विशाल रैली की। सनातन जागरण मंच के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन में लाखों की संख्या में हिंदू जुटें। उन्होंने मोहम्मद यूनुस सरकार को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी जारी किया।
विज्ञापन

हिंदुओं के इस विरोध प्रदर्शन से बांग्लादेश की सरकार बौखला गई और उसने इस्कॉन के प्रमुख संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में हिंदुओं ने प्रदर्शन किए तो वहां के दूसरे समुदाय के लोगों ने बड़े शहरों के अनेक मंदिरों पर आक्रमण करके मंदिरों में स्थापित भगवान की मूर्तियों को ध्वस्त कर दिया। के. सीता अक्का ने कहा कि बांग्लादेश अशांत है। उबल रहा है। हिंदुओं का घर-बार छिन गया है। वह अपने जीवन की लड़ाई लड़ रहा है। वे मातृभूमि छोड़ना नहीं चाहते हैं।
हम सभी को बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहना होगा। प्रदर्शन सभा को आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, संत रामनयन दास, दिव्यसागर, लालजी दास, योगेश्वरनाथ, बलराम दास, दीनबंधु, रामप्रीत दास, महंत राजकुमार गिरि ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रमोद मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, हिन्दू रक्षा समिति के सदस्य प्रो. ममता मणि त्रिपाठी, विजय कुमार शुक्ल, मुकेश त्रिपाठी, डॉ. निगम मौर्य, रवि कीर्ति, देवेन्द्र आदि मौजूद रहे।
00000
सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा :
बुद्धा पार्क में आयोजित विशाल आक्रोश प्रदर्शन रैली को लेकर एसपी संतोष मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे पार्क का भ्रमण करने के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया। आयोजकों से वार्ता कर एसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं, एडीएम वैभव मिश्रा ने भी आयोजन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, एसओ रविन्द्रनगर धूस विनय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें