फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ज्वेलर्स की दुकान में घुसा अनियंत्रित ऑटो, दुकानदार व ग्राहक बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बे के नहर रोड पर मंगलवार को क्लच वायर टूटने से अनियंत्रित हुआ ऑटो ज्वेलर्स की दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकानदार महिला ग्राहकों को आभूषण दिखा रहे थे। अचानक ऑटो के दुकान में घुसने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दुकानदार और ग्राहक बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बंचरा निवासी अरुण वर्मा पुत्र रमेश वर्मा की कस्बे में बंचरा जाने वाली सड़क के किनारे ज्वेलर्स की दुकान है। मंगलवार को दुकान में कुछ महिला ग्राहक आभूषण खरीदने पहुंची थीं। इसी दौरान दुकान के सामने ऑटो मोड़ रहे बंचरा निवासी चालक मोहन चौहान के वाहन का अचानक क्लच वायर टूट गया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में जा घुसा। घटना इतनी अचानक हुई कि दुकान में मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ऑटो की टक्कर से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जुट गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर में वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। दुकानदार और ग्राहकों के सुरक्षित बचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे में किसी के चोटिल नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें