फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धूप निकलने के बाद भी सर्द हवा के साथ बढ़ी गलन

Fri, 17 Jan 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसम में हो रहे बदलाव व तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ रही है। सुबह कभी खूब कोहरा तो कभी हवा चलने से अचानक ठंड बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह टहलने वाले बुजुर्ग और बीमार लोगों की संख्या भी सड़कों पर कम हो गई है।
मौसम का उतार चढ़ाव बच्चों को भी अपने चपेट में ले रहा है। इसके चलते खांसी, सर्दी व बुखार की समस्या बच्चों में बढ़ रही है।
बृहस्पतिवार की दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन हल्की हवा के बीच गलन बरकरार रही। न्यूनतम तापमान 11 व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बुधवार को मौसम का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सुबह कभी-कभी खूब घने कोहरे के बाद दिन में दोपहर बाद हल्की धूप तो निकल रही है, लेकिन ठंड थमने का नाम नहीं ले रही है। गलन से बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों परेशान हो रहे हैं। पारा गिरने के साथ ही हवा चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ जा रहा है। अत्यधिक ठंड होने से सुबह शाम टहलने वाले लोग भी घरों से नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही धीरे-धीरे बाजार में भीड़ कम होने लग रही है। ठंड का सर्वाधिक असर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों पर भी पड़ रहा है। ठंड दूर करने के लिए वह कागज प्लास्टिक जलाकर ठंड दूर कर रहे हैं।इ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें