जटहा बाजार। विशुनपुरा बीआरसी परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय (पूर्व माध्यमिक ) जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ इकाई की बैठक हुई। इसमें संगठन मंत्री अनिल कुमार की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई। वहीं, तीन वर्ष के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। संगठन विरोधी गतिविधि एवं अनुशासनहीनता के आरोप है। बैठक में रमेश चंद चौरसिया, मोहम्मद जाकिर अंसारी, मोबिनअंसारी, ओंकार चौधरी, नीरज त्रिपाठी, सुबाष चंद, मणिंद्र तिवारी मौजूद रहे। संवाद