फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच दिसंबर तक उपलब्ध कराएं विभागीय जानकारी

Thu, 30 Nov 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला बीआरसी परिसर में बुधवार को मान्यता प्राप्त विद्यालयाें के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें विभागीय जानकारी पांच दिसंबर तक ऑनलाइन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बीईओ राजेश कुमार ने कहा कि विद्यालय में अध्यापक और छात्रों की संख्या की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराएं। इसमें आधार कार्ड, मोबाइल नंबर समेत आदि जानकारी के अलावा शौचालय, भवन, कम्प्यूटर, विद्यालय खुलने के दिनों की संख्या आदि की जानकारी देनी है। इस दौरान योगेंद्र शुक्ल, आनंद कुमार सिंह, बासदेव यादव, अमित श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्रा, ऋषिकेश पांडेय, विजय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें