तमकुहीराज। बुधवार को टड़वा-दाहूगंज मार्ग स्थित छट्ठू मोड़ के पास बच्चों से भरा स्कूल वाहन चालक की गलती से अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गया था। इसमें सवार चार बच्चे घायल हो गए थे। इस मामले में बीएसए ने बृहस्पतिवार को सेवरही बीईओ को स्कूल की मान्यता और वाहन का पंजीकरण समेत अन्य की जांच के लिए आदेश दिया है।
बीएसए डॉ. रामजीयावन मौर्य की तरफ से सेवरही बीईओ मुकेश नारायण मिश्रा को दिए गए जांच आदेश में कहा कि कॉलेज कर मान्यता और वाहनों के पंजीयन की जांच करें। दुर्घटना के समय वाहन सवार एक छात्र ने बताया कि चालक अंकल अनियंत्रित स्पीड से वाहन चलाते थे। टोकने पर हंसते थे, लेकिन स्पीड कम नहीं कि। बुधवार को जब बच्चे वाहन में सवार हो गए, तब सभी ने उनसे धीमी गति से वाहन चलाने की बात कही थी। उन्होंने ने कहा कि आज गाड़ी को हवाई जहाज बना देना है। वाहन चलाते सम मोबाइल भी बजा रहे थे। बीईओ ने बताया कि किसी कार्य से जिले पर आया हूं। शीघ्र ही स्कूल की मान्यता और वाहन का पंजीकरण समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जाएगी।