फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों का वेतन रोकने का आदेश

Wed, 17 Aug 2016 11:39 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
बैठक - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बुधवार को आयोजित किसान दिवस में अनुपस्थित अफसरों का डीएम ने वेतन रोक दिया है। उप कृषि निदेशक की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताने के अलावा किसानों से सीधे जुड़े अन्य विभागों के अफसरों को भी डीएम ने चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में डीएम शम्भु कुमार किसानों से खाद, बीज, सिंचाई आदि विषयों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस बात की भी निगरानी की जा रही है कि किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का कितना लाभ वास्तविक लोगों तक पहुंचा। अगर कहीं दिक्कत है तो रुकावट की वजह क्या है। इसी दौरान पता लगा कि उप कृषि निदेशक समेत कई अफसर तो बैठक में आए ही नहीं हैं। इससे नाराज डीएम ने किसान दिवस में अनुपस्थित सभी अफसरों का वेतन रोकने का आदेश दिया।
कार्यक्रम में मौजूद शिवपुर बुजुर्ग के किसान रामनरायन जायसवाल ने बताया कि वे छह माह से रोटावेटर के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक लाभ नहीं मिला। इसके अलावा किसानों ने नलकूपों की खराबी, विद्युत कटौती, नहरों की खराब स्थिति आदि से भी डीएम को अवगत कराते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता, डीसीओ वेदप्रकाश सिंह, पीडी राजेंद्र प्रसाद, सहायक निदेशक आरसी श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें