पडरौना। बांध की सुरक्षा और बढ़ते जलस्तर के बीच विपक्षी नेताओं को नजरबंद करने की कार्रवाई का कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को नेताओं की आवाजाही रोकने के बजाय बांध की निगरानी पर ध्यान देना चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव की तैयारियों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने जनता की सुरक्षा और बांध की मजबूती को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। उन्होंने प्रशासन से बांध की लगातार निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है। संवाद