फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओ का आंदोलन

विज्ञापन
नगर के सुभाष चौक पर प्राचार्य का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते उदित नारायण पीजी कॉलेज के छात्र - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
शुल्क वृद्धि से नाराज छात्र नेताओं ने फूंका प्राचार्य का पुतला
विज्ञापन

पडरौना। शुल्क वृद्धि के खिलाफ उदित नारायण पीजी कॉलेज के छात्रनेताओं ने दूसरे दिन मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्राचार्य का पुतला जलाया और शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कि यदि शुल्क वृद्धि वापस नहीं ली गई तो वे वृहद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष राजन सोनी, उपाध्यक्ष रामलखन यादव, महामंत्री मोहम्मद आलम, रितेश दुबे, पूर्व महामंत्री मोहम्मद आजम, अनिल जायसवाल, अकुंश जायसवाल, मनीष मद्देशिया, किशन कुशवाहा, सोनू राय, विकास यादव राहुल यादव, विनय पांडेय आदि का आरोप है कि कॉलेज में प्रवेश फार्म का शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये लिया जा रहा है। जबकि हर जगह फार्म 100 रुपये में ही मिल रहा है। छात्र नेता इसका विरोध करते हुए नारेबाजी किए और कॉलेज के प्राचार्य का पुतला जलाया। छात्रनेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शुल्क वृद्धि वापस नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें