फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बारह बजे तक खाली रही ओपीडी

Sat, 27 Aug 2016 11:40 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
सेहत - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। संयुक्त जिला चिकित्सालय में शनिवार को दोपहर 12 बजे तक कई डॉक्टरों के अपने कक्ष में मौजूद न रहने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। बहुत से मरीज डॉक्टरों के इंतजार में बिना इलाज कराए ही लौट गए।
विज्ञापन


संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय कौशांबी के सीएमओ बना दिए गए हैं। उनका स्थानांतरण होने के बाद वरिष्ठ परामर्शदाता (आर्थो) डॉ. बजरंगी पांडेय को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ही अपने कक्ष में मरीजों का इलाज करते मिले। अन्य सभी कक्षों में डॉक्टर नदारद थे। जनपद के दूरदराज इलाकों से आए मरीज और उनके तीमारदार पर्ची लेकर ओपीडी में डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन डॉक्टर न मिलने के कारण उनमें से अधिकांश बिना इलाज कराए ही घर लौट गए। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय का कहना था कि अभी उन्होंने कार्यभार संभाला है। कुछ डॉक्टर अवकाश पर हैं। मरीजों की परेशानी दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



परेशान रहे मरीज
0 कसया से आई लक्ष्मी ने बताया कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण जिला अस्पताल आई थीं, लेकिन दोपहर तक डॉक्टर ही अपने कक्ष में नहीं बैठे थे।
0 पनियहवा से आई सुनिंदा गले की तकलीफ से परेशान थीं। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे ही अस्पताल में आ गई थीं, लेकिन डॉक्टरों के कमरे खाली मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें