फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीड़िता के परिवार से मिले ओमप्रकाश

Sun, 04 Jun 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रिंकी के परिजनों से मिलकर बधाया ढांढस, दी हर संभव मदद का भरोसा
विज्ञापन

फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के बुद्ध नगरी वार्ड न.21 झूंगवा (भरटोली) में रविवार को मृतक रिंकी राजभर के परिवार से मिलने भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हत्या, यौन शोषण और बलात्कार जैसी घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। देश में अमीर व गरीब सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिंकी के परिजनों की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर पर कार्रवाई हुई होती, तो आज उसकी जान नहीं जाती है। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद करते हुए हर संभव मदद दिलाने की मांग की। इस दौरान रिंकी मां उर्मिला देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें