फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डॉक्टर के यहां नंबर लगाने के बहाने ऑनलाइन ठगी, केस दर्ज

Sat, 03 Feb 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। कसया शहर में एक क्लीनिक पर डॉक्टर से दिखाने के लिए नंबर लगाने के चक्कर में 32 हजार रुपये की ठगी हो गई। जालसाजों ने गूगल से क्लीनिक का नंबर लेकर पीड़ित ने फोन किया था। पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत फाजिलनगर निवासी विद्याभूषण सिंह ने तहरीर में बताया है कि पांच सितंबर को कसया की एक क्लीनिक पर नंबर लगाने के लिए गूगल पर नंबर खोज रहा था। एक नंबर फोन करने पर फोन रिसीव करने वाले ने एक दूसरा नंबर देते हुए उसपर व्हाट्सएप करने के लिए कहा। उसके बताए नंबर पर व्हाट्सएप करने पर एक लिंक भेजा गया और पीड़ित को 5 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने पैसा ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि इसके बाद 8 सितंबर को उनके बैंक खाते से 23,999 व 8,900 कुल 32,899 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए और उसका मैसेज भी नहीं आया। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। पटहेरवा पुलिस ने गुरुवार की शाम पीड़ित की तहरीर पर दो मोबाइल नंबरधारक अज्ञात लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें