फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध, दिक्कत पर चुनें ऑफलाइन विकल्प

Sun, 23 Nov 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। चुनाव आयोग ने मतदाता पहचान पत्र में नाम, पता, उम्र आदि से संबंधित त्रुटियों को सुधारने और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया को पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक बना दिया है। इसी क्रम में अब विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म भरने के लिए दो विकल्प ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध कराए गए हैं। डीएम ने बताया कि आयोग का उद्देश्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी व्यक्ति संसाधनों की कमी या तकनीकी दिक्कतों के कारण अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रह जाए। मतदाता का मोबाइल नंबर से लिंक मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन पूरा आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन फॉर्म भरने पर ओटीपी सत्यापन के बाद मतदाता का पुराना रिकॉर्ड स्वतः प्रदर्शित हो जाता है, जिससे जानकारी मिलान करने और आवश्यक संशोधन करने में सुविधा मिलती है।
फोटो अपलोड करने सहित सभी विवरण दर्ज होते ही सिस्टम संदर्भ संख्या जारी करता है, जिसकी मदद से आवेदन की स्थिति कभी भी जांची जा सकती है। यह सुविधा तकनीक के जानकार मतदाताओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। ऐसे लोगों के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया समान रूप से सक्रिय और प्रभावी है। ऑफलाइन व्यवस्था के तहत बीएलओ 4 नवंबर से घर-घर सर्वेक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें