फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

Sat, 11 Jul 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 11 जुलाई से चार अगस्त की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से जिले के दो राजकीय आईटीआई में पांच दीर्घकालीन व्यवसाय भी नए शुरू किए गए हैं। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा और शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, यूपीआई व नेटबैंकिंग से किया जा सकेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या ने दी। उन्होंने बताया कि आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। अंतिम तिथि के बाद लिंक बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वेबसाइट www.scvtup.in पर इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई से हो सकेगा। यूनियन बैंक और एसबीआई सहित अन्य बैंक का पेमेंट गेटवे उपलब्ध है। प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन में किसी भी तरह की गलती होने पर अभ्यर्थियों को 48 घंटे यानी दो दिन का समय संशोधन के लिए दिया जाएगा। अभ्यर्थी पूरी विवरणी या उसका कोई भाग डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सत्र से टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से जिले के दो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पांच नए दीर्घकालीन व्यवसाय शुरू किए जा रहे हैं। इन ट्रेडों में आधुनिक मशीनों और उद्योग आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे पास होने के बाद रोजगार की संभावना बढ़ेगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि अभ्यर्थी अंतिम दिन का इंतजार न करें। फॉर्म भरते समय नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर सही भरें। एक बार शुल्क जमा होने के बाद वापस नहीं होगा। योग्यता और दस्तावेज पहले से तैयार रखें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना के कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


0000000

प्रवेश पंजीकरण शुल्क:
वर्ग- शुल्क
सामान्य / पिछड़ा वर्ग - 300 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति - 250 रुपये
समस्त महिला अभ्यर्थी 100 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें