फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोला का किशोर कोरोना से संक्रमित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला का किशोर कोरोना से संक्रमित मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सोमवार को एक किशोर कोरोना से संक्रमित पाया गया। वह दसवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। उसे होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र का 16 वर्षीय छात्र महराजगंज जिले के एक विद्यालय में दसवीं में पढ़ता है। उसमें कोरोना के लक्षण पाए जाने पर जांच की गई। जिसमें वह कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में कुल दस लाख 81 हजार 892 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिसमें 15618 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 227 मरीजों की मौत चुकी है। 15390 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरटीपीसीआर जांच के लिए 808 लोगों का सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि 712 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 711 निगेटिव और एक पॉजिटिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें