फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए : असीम अरुण

विज्ञापन
सेवरही में बालिका को टेबलेट देते समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण व देवरिया सांसद डा. रमापतिराम त्रि? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए : असीम अरुण
विज्ञापन

पडरौना। सेवरही के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्यमंत्री समाज कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में कोविड के कारण मृत माता या पिता के आश्रित बच्चों को टैबलेट, निशुल्क पाठ्यपुस्तक, बैग, राशन प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि असीम अरुण ने 11 शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। अपना कार्य ईमानदारी से करें। किसी भी प्रोजेक्ट को अधूरा न छोड़ें। उन्होंने कोविड काल में उत्तर प्रदेश मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि आजकल फिर से कोविड के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। अत: कोविड से बचाव का तीसरा टीका जल्द लगवा लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के बाद पुन: जनादेश योगी सरकार की कर्मठता, ईमानदारी व कानून राज की बदौलत है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग दीर्घकालिक मदद करता है। वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन को आधार से लिंक करने, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति आदि के लिए पात्र लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा। उन्होंने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप को एक अच्छा उदाहरण बताते हुए कहा कि सारी जिम्मेदारी अकेले सरकार नहीं, बल्कि इसके लिए निजी भागीदारी भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी, तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम राय, हाटा के मोहन वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। डीएम एस. राजलिंगम ने आश्रित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम कार्ययोजना बनाकर कार्य करेंगे। इससे पहले पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़, खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय, पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, एसपी धवल जायसवाल, एसडीएम व्यास नारायण उमराव, प्रदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, शशांक दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें