फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक सवार की मौत

Mon, 10 Nov 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परतावल मार्ग पर रविवार की सुबह दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों को प्राथमिक उपचार कर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के समेरा निवासी जितेंद्र व कृष्ण कुशवाहा गोरखपुर की तरफ से जा रहे थे। परतावल मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे कसया थाना क्षेत्र के सिसवा महंथ निवासी कृष्णानंद की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौजूद लोग तीनों घायलों को एम्बुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घायल दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें