फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की ठोकर से एक की मौत

Mon, 20 Oct 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर से गुजर रही एनएच 28 पर रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

नगर से गुजर रही हाइवे के किनारे संचालित एक निजी विद्यालय के ठीक सामने एनएच 28 पर जा रहे एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे सड़क पर गिर कर उसकी मौत हो गई। आस पास से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को सड़क से उठाकर डिवाइडर पर रखा और शव की पहचान में जुट गई। शव की तलाशी के दौरान कोई कागजात नहीं मिला जिससे कि शव की पहचान हो सके। पुलिस ने शव के शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया लेकिन असफल रही। चौकी प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौक पर ही मौत हो गई है। शव की शिनाख्त के लिए कोशिश किया जा रहा है। शव को पीएम हाउस भेजवा दिया गया है। विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें