पटहेरवा। पुलिस ने हाईवे स्थित लवनिया चौराहे पर शुक्रवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास तलाशी में दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके विरुद्ध पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस शुक्रवार की दोपहर हाईवे किनारे लवनिया चौराहे पर एक संदिग्ध हालत में खड़े युवक को पकड़ा, तलाशी में उसके पास से झोले के साथ दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी जितेंद्र कुमार गुप्ता निवासी दुदही थाना विशुनपुरा का निवासी है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत करीब 30 हजार रुपये होगी।