तमकुहीरोड। तमकुहीराज कस्बा के गांधी नगर निवासी अजय रौनियार उर्फ गोलू (24) का बीते 12 अक्टूबर 2025 को तमकुहीरोड स्टेशन पर रिश्तेदार को छोड़कर घर बाइक से वापस लौट रहा था। रात में करीब 10.50 बजे सेवरही ब्लाक के पास दूसरे बाइक से भिड़त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में परिजनों की तहरीर पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की थी। घटना के बाद से ही इनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते बृहस्पतिवार को तबियत बिगड़ गई, आनन-फानन में परिजन उसे पडरौना लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। इस संबंध में सेवरही पुलिस चौकी प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।