फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक पैथोलॉजी सील, दूसरी के संचालक को हिदायत

विज्ञापन
सुकरौली में सील हेल्थ केयर पैथोलॉजी।
विज्ञापन
सुकरौली। स्वास्थ्य विभाग की जिलास्तरीय नोडल टीम ने रविवार को सुकरौली क्षेत्र में पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की। इस दौरान नहर रोड स्थित हेल्थ केयर पैथोलॉजी सेंटर में जरूरी अभिलेख और विभागीय मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं मिलने पर उसे सील कर दिया गया। वहीं, इंडियन पैथोलॉजी का पंजीकरण सही मिला, लेकिन साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर संचालक को सुधार की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

जिले से पहुंची टीम ने बिना पूर्व सूचना के विभिन्न जांच केंद्रों का निरीक्षण किया। हेल्थ केयर पैथोलॉजी सेंटर में अभिलेखों और आवश्यक व्यवस्थाओं की पड़ताल के दौरान स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर अधिकारियों ने सेंटर को सील करने की कार्रवाई की। टीम ने अन्य जांच केंद्रों का भी निरीक्षण किया और मिली कमियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि जांच जिलेस्तरीय टीम ने की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र को कार्रवाई की विस्तृत जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें