फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को एक और टेप वायरल होने से बढ़ी सियासी हलचल

Tue, 02 Aug 2016 11:13 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
फोन
विज्ञापन
पडरौना। मंगलवार की शाम को सोशल मीडिया पर एक और टेप वायरल हो गया। एक मिनट 34 सेकेंड के इस टेप में प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री रामकोला थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी किसी सुरेश चौधरी को राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने पर समर्थन देने की बात कह रहे हैं। इस टेप में मंत्री यह भी कह रहे हैं कि एएमओ को उन्होंने ही तहरीर देने को कहा था।
विज्ञापन


कृषि एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह तथा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के बीच हुई वार्तालाप का टेप वायरल होने के बाद जिले में मोबाइल पर हुई बातचीत की वॉयस रिकार्डिंग के वायरल होने का सिलसिला ही शुरू हो गया है। पहले वायरल हो चुके दो टेपों का मामला अभी थमा भी नहीं था कि मंगलवार की शाम को एक और धमाका हो गया। तीसरा ऑडियो टेप भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ। इसमें कुशीनगर के विधायक और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और विजयपुर के किसी सुरेश चौधरी के बीच हुई वार्तालाप की रिकॉर्डिंग है। सुरेश चौधरी मंत्री और एएमए के बीच हुए विवाद के मामले में विरोध दर्ज कराने के लिए विजयपुर चौराहे पर मंत्री राधेश्याम सिंह का पुतला फूंकना चाहते हैं। इसके लिए वे कैबिनेट मंत्री से आशीर्वाद मांग रहे हैं। मंत्री का कहना है कि वे इस मामले में एएमए के साथ हैं और उन्होंने ही एएमए को इस बात के लिए डांटा था कि वह क्यों घर में बैठा हुआ है। क्यों नहीं जाकर तहरीर दे रहा है। इसके बाद सुरेश चौधरी नाम का वह व्यक्ति मंत्री के समर्थन के लिए उनका आभार जता रहा है। मंगलवार की शाम को जारी हुए इस नए ऑडियो टेप के बाद मंत्री राधेश्याम सिंह के समर्थक पूरे मामले को बड़ी राजनैतिक साजिश बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें