फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजहना हेतिमपुर टोल: पांच-पांच लेन से वाहनों का होगा संचालन

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 28 मुजहना हेतिमपुर टोल पर बनाया जा रहा सुव्यवस्थित आवागमन के लिए दोनों साइड एक - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मुजहना हेतिमपुर टोल: पांच-पांच लेन से वाहनों का होगा संचालन
विज्ञापन

- बड़े व चौड़े वाहनों को नहीं करना होगा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के रास्ते यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। अब मुजहना हेतिमपुर टोल प्लाजा पर दोनों तरफ पांच-पांच लेन में फास्टैग की सुविधा मिलेगी।
टोल प्लाजा पर जाम लगने की समस्या आए दिन बनी रहती है। इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गंभीरता से लेते हुए यात्रियों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए फास्टैग की एक-एक लेन और बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य तेजी से करा रहा है।
विज्ञापन

राजमार्ग प्राधिकरण के जिम्मेदारों ने बताया कि टोल प्लाजा पर अभी दोनों साइड चार-चार लेन हैं। ये सभी लेन फास्टैग के हैं। लेकिन इनके बावजूद जाम की समस्या बनी रहती है। इसे दूर करने और बड़े वाहनों के निकलने के लिए टोल टैक्स पर कोई लेन नहीं था। दोनों साइड में एक-एक लेन निर्माण के बाद जाम से मुक्ति के साथ जो वाहन टोल से निकलने के लिए घंटों इंतजार करते थे, उन्हें सहूलियत हो जाएगी। अब ऐसे वाहन जब टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे उसी समय नवनिर्मित लेन से चले जाएंगे।
विज्ञापन

टोल पर दोनों साइड एक-एक लेन और तैयार किया जा रहा है। नवनिर्मित लेन पर भी फास्टैग लगाने का काम चल रहा है। यात्रियों को अब आवागमन के लिए दोनों तरफ पांच-पांच लेन में फास्टैग की सुविधा मिलेगी।
- अमित सिंह, टोल मैनेजर, मुजहना हेतिमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें