फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे एक लाख से अधिक परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे एक लाख से अधिक परीक्षार्थी
विज्ञापन

- परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड की तरफ से बनाया गया है 176 केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से वर्ष 2023 में होने वाले बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी है। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटर में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। बीते वर्ष की बोर्ड परीक्षा से इस वर्ष करीब दस हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए कुल 176 केंद्र बनाए गए हैं।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 254 समेत कुल 328 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसमें वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 66080 और इंटर में 51324 समेत 117404 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष हाईस्कूल के 61808 और इंटर के 44753 समेत कुल 106563 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने की वजह से परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले वर्ष 172 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस वर्ष जिले के 176 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हालांकि परीक्षा केंद्र निर्धारित होने के बाद मिली आपत्तियों को बोर्ड की तरफ से निस्तारित किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या दस हजार से अधिक बढ़ी है। जिला प्रशासन की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें