खड्डा। मां नारायणी सामाजिक कुंभ का आयोजन भव्य और दिव्य इस साल किया जाएगा। एक लाख से अधिक परिवार को कार्यक्रम में आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लोगों से संपर्क कर मां नारायणी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। पांच दिन तक जिले में भ्रमण करने वाली यात्रा का शुभारंभ बगही पीठ के महंत विशंभर दास महाराज ने किया।
बगही पीठ के महंत विशंभर दास महाराज ने कहा कि नमो नारायणी यात्रा आगामी पांच दिनों में एक लाख परिवार से मिलेगी। जन जन तक पहुंने वाली यात्रा में संत समाज महत्वपूर्ण योगदान देगा। प्रथम यात्रा सुनील दुबे, विकास सिंह, वीरेंद्र निषाद, देवेंद्र मल्ल व अजय मिश्रा करेंगे। दूसरे यात्रा का नेतृत्व प्रभाकर पांडेय, अजय तिवारी, राकेश साहनी, सुनील यादव व अजय साहनी करेंगे। नेबुआ नौरंगिया, कोटवा ढोलहा, नौतार, बोधी छपरा, मलहिया, दंरगोली, नरकहवा आदि गांव में भ्रमण कर लोगों को कुंभ मेला में आने का न्योता देंगे।इस दौरान पथलेश्वर नाथ के महंत डॉ. सत्येंद्र गिरी, हरिशंकर राय, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद, कार्यक्रम प्रमुख प्रवीण गुंजन, दिग्विजय शर्मा, सूरज गोविंद राव, ग्राम प्रधान रामबाबू चौहान, नथुनी कुशवाहा, व्यास वर्मा, राज तिवारी, प्रभाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।