फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेंपो और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Fri, 13 Jun 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के कसया-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धर्मपुर बुजुर्ग चौराहा के पास बृहस्पतिवार को सवारी भरी टेंपो और पिकअप के बीच बृहस्पतिवार को टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि इसकी पत्नी समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह धनहा निवासी 30 वर्षीय मुन्ना अपनी पत्नी गायत्री को उसके मायके कुबेरस्थान पहुंचाने के लिए घर से निकला। कसया से टेंपो से पडरौना जा रहा था। सवारी भरी टेंपो अभी पडरौना-कसया हाईवे पर धर्मपुर गांव के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहा पिकअप टेंपो से टकरा गया। इसमेें सवार मुन्ना की मौके पर मौत हो गई, जबकि इसकी पत्नी गायत्री देवी, हाटा कोतवाली की आरती देवी, घायल हो गए। मौके पर आई पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से भाग गया। इसकी जानकारी होने पर मुन्ना के परिजन व रिश्तेदार भी पहुंच गए। घरवालों ने बताया कि 14 अप्रैल को मुन्ना की शादी हुई थी। पत्नी को उसके मायके पहुंचाने के लिए जा रहा था, रास्ते में काल के गाल में समा गया। मुन्ना दो भाईयों में छोटा था, दोनों भाई मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। पति की मौत की जानकारी होने के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रविन्द्रनगर धूस शरद भारती ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। पिकअप चालक रामकिशुन निवासी पनहटिया जनपद महाराजगंज को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें