फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Thu, 16 Oct 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पचफेड़ा गांव के सामने बुधवार की देर शाम करीब सात बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक की पहचान करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जरार निवासी 40 वर्षीय राजगीर मिस्त्री मनोज राजभर अपने साथियों छोटेलाल राजभर (35) और राकेश राजभर (25) के साथ बाइक से पडरौना से काम करके शाम करीब सात बजे घर वापस लौट रहे थे। पचफेड़ा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मनोज की मौत हो गई। उनके साथ बैठे छोटेलाल और राकेश को हल्की चोटें आईं। दूसरी बाइक पर सवार विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लोहार पट्टी निवासी दीपक कुशवाहा (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दीपक की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। एसआई आकाश गिरी ने बताया कि दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें