फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में एक की मौत, पांच घायल

Sun, 30 Nov 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया-सेवरही मार्ग पर राजापाकड़ के पास शनिवार देर शाम सड़क हादसे में दो बाइक और बोलेरो की टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइकों पर कुल छह लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे। वहीं दुर्घटनास्थल से जो सड़क हादसे के बाद वीडियो आया उसमें पूरे 50 मीटर तक सड़क पर हादसे के बाद लोग पड़े हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
कसया-तुर्कपट्टी वाया सेवरही सड़क पर बरवा राजापाकड़ की ओर से सेवरही की तरफ जाने वाली बाइक, बुलेट और बोलरो से ओवरटेक के समय आपस में सपही बरवा के पास भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना तेज थी की मौके पर ही दोनों बाइक पर सवार छह लोग 50 मीटर के परिधि में बिखर गए। किसी के नाक से खून तो किसी का सिर चोटिल था।
विज्ञापन

पैरों के चप्पल और जूते सड़क पर बिखरे पड़े थे। आसपास के लोग और राहगीर पहुंचे तो पुलिस और अस्पताल को सूचना दिया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बरवा राजापाकड़ टोला लक्ष्मीपुर निवासी उपेन्द्र पटेल (25) पुत्र श्रद्धा पटेल को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक पर सवार राकेश पटेल (25), प्रांस पटेल (25), अनूप कुमार (26),बाबू शर्मा (24) और अभय चौहान (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुर्कपट्टी पुलिस की मदद सीएचसी सेवरही और तमकुही ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल दो युवकों को गोरखपुर ले जाया गया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पूरी टीम के साथ गए थे। घायलों को बेहतर उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें