फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर में बाइक और साइकिल की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 15 Apr 2023 02:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव के निवासी रामदेव खरवार (50) रामघाट पर अपना घर बनाकर रहते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गेहूं की मड़ाई कराने के बाद साइकिल से उसकी ढुलाई कर रहे थे। रामघाट के सामने वाली सड़क पर ज्योंही पहुंचे कि बिहार की तरफ जा रहे गंभीरिया निवासी मैनुद्दीन अंसारी (35) की बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
मृतक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रामघाट के सामने शुक्रवार की रात बाइक चालक और साइकिल सवार में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने साइकिल सवार को मृत घोषित कर दिया। वह त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव का निवासी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बाइकचालक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव के निवासी रामदेव खरवार (50) रामघाट पर अपना घर बनाकर रहते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गेहूं की मड़ाई कराने के बाद साइकिल से उसकी ढुलाई कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कोई बैलगाड़ी व रेल इंजन तो कुछ तलवार-त्रिशूल लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


रामघाट के सामने वाली सड़क पर ज्योंही पहुंचे कि बिहार की तरफ जा रहे गंभीरिया निवासी मैनुद्दीन अंसारी (35) की बाइक से टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
 
वहां डॉक्टर ने रामदेव खरवार को मृत घोषित कर दिया, जबकि मैनुद्दीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें