फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-बोलेरो की टक्कर में घायल एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-बोलेरो की टक्कर में घायल एक की मौत
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा के मंगलवार की शाम निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर ट्रैक्टर और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसके बाद बोलेरो नहर में गिर गई। उसमें सवार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को नहर से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि चालक को जिला अस्पताल के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बांसगांव के पूर्व प्रधान भागवत निषाद की बोलेरो से ग्राम पंचायत बैंकुंठपुर की तरफ से दुदही बाजार आ रहे थे। दुदही की तरफ से बिना नंबर का ट्रैक्टर लेकर चालक बैंकुठपुर की तरफ जा रहा था कि मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल पर दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए, जबकि बोलेरो नहर में जा गिरा। उसमें सवार पूर्व प्रधान भागवत निषाद, जाकिर व चालक फरहद खां को ग्रामीणों ने नहर से बाहर निकाला। पूर्व प्रधान भागवत निषाद व जाकिर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि फहद खां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही एसओ विशुनपुरा बृजेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए। बोलेरो को नहर से निकलाने में जुट गए। ट्रैक्टर चालक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें